राजधानी रायपुर में रकम दोगुना के झांसे में आ गए DSP, 5 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी वकील और उसके दो साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच शुरु
In Raipur, a DSP fell for a fraudulent promise of doubling his money, defrauded him of Rs 5 lakh. An FIR has been filed against the main accused lawyer and his two associates. An investigation has begun.
रायपुर : राजधानी रायपुर से ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां शातिर ठगों ने एक पुलिस अधिकारी को ही अपना शिकार बना लिया. पैसे दोगुना करने का लालच देकर आरोपियों ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) से 5 लाख रुपये ऐंठ लिया.
पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी वकील और उसके दो साथियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पुनदास अंचल वर्तमान में रायपुर पुलिस मुख्यालय में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. पिछले दो साल से उनकी पहचान नरेश दामोहे नाम के व्यक्ति से थी. जिसने खुद को एक वकील और फाइनेंस कारोबारी बताया था. 25 जून को नरेश ने डीएसपी पुनदास अंचल को कमल विहार स्थित एक अस्पताल के पास बुलाया. उसने दावा किया कि वह उनके 5 लाख रुपये को दोगुना कर सीधे उनके बैंक खाते में जमा करवा देगा.
जगह बदल-बदलकर इलेवन ग्राउंड बुलाया
डीएसपी जब तय रकम लेकर पहुंचे. तो आरोपी नरेश ने अपने साथियों के न पहुंचने का बहाना बनाया और उन्हें अभनपुर रोड बुलाया. वहां भी काम न होने की बात कहकर उसने रात 9 बजे के बाद मिलने का समय दिया. इसके बाद रात करीब 9 बजे कटोरा तालाब के नेताजी चौक पर मुलाकात हुई. जहां नरेश अपने दो साथियों के साथ आया. वे सभी कार में बैठकर इलेवन ग्राउंड पहुंची.
योजनाबद्ध तरीके से किया विवाद और पार की रकम
इलेवन ग्राउंड पहुंचने पर नरेश के बुलावे पर तीन अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और आपस में योजनाबद्ध तरीके से विवाद करने लगे. विवाद को बढ़ता देख और खुद पर हमले की आशंका के डर से डीएसपी कार से उतरकर थोड़ी दूर चले गए. उन्होंने आरोपियों को बताया था कि कार के सूटकेस में 5 लाख रुपये रखे हैं.
जब विवाद शांत होने के बाद डीएसपी वापस कार के पास लौटे. तो गाड़ी पार्किंग में ही खड़ी थी. कार के भीतर मोबाइल और अन्य दस्तावेज तो सुरक्षित थे. लेकिन सूटकेस खोलने पर उसमें रखे 5 लाख रुपये गायब थे.
तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
पीड़ित डीएसपी पुनदास अंचल का आरोप है कि इस पूरी साजिश के पीछे नरेश दामोहे और उसके साथी हैं. जिन्होंने मौका पाकर सूटकेस से नकदी पार कर दिया. सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



