सुबह की सैर बनी आखरी सफर, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

Morning walk turns into final journey: Three friends out for a morning walk run over by a speeding, unidentified vehicle; all three die a tragic death on the spot.

सुबह की सैर बनी आखरी सफर, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा : जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाले भारतमाला मार्ग पर हुआ. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डोंगरी-कोरबी मार्ग पर ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दलहरण दास वैष्णव उम्र 62 साल, केदार बरेट उम्र 52 साल और संतु यादव उम्र 70 साल रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को खबर दे दी गई.
बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और दुसरे सबूतों के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
दलहरण दास वैष्णव सेवा सहकारी समिति में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे. केदार बरेट और संतु यादव किसान थे. तीनों पक्के दोस्त थे और रोज एक साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते थे. उनकी एक साथ हुई मौत से डोंगरी और कोरबी गाँव में शोक की लहर है.
गौरतलब है कि भारतमाला सड़क अब इस इलाके के लिए ‘खूनी सड़क’ साबित हो रही है. भारतमाला जैसी चौड़ी और आधुनिक सड़कें तेज रफ्तार के लिए बनाई जाती हैं! लेकिन उसी सड़क के किनारे पैदल चलने वालों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं। न फुटपाथ, न रोशनी, न स्पीड कैमरा...
सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के कारण लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं. इसी जून महीने में बीते 15 जून की रात को भी बिलासपुर-उरगा मार्ग पर मुड़ाभाठा के पास फ्लाई ऐश से भरी पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में रामपुर विधायक के नाती समेत दो युवकों की असमय मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t