ट्रैक्टर से हाथी भगाना पड़ा भारी, गुस्साए गजराज ने किया हमला, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो जमकर वायरल

Attempting to drive away an elephant using a tractor proved costly; the enraged animal attacked, causing panic. Villagers managed to escape, but the vehicle was damaged—the video has since gone viral.

ट्रैक्टर से हाथी भगाना पड़ा भारी,  गुस्साए गजराज ने किया हमला, मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो जमकर वायरल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में ग्रामीणों को ट्रैक्टर से हाथी भगाना उस वक्त महंगा पड़ गया. जब गुस्साए हाथी ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. लेकिन हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिल्गा जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद है. इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से भगाने पहुंच गए. ग्रामीणों की इस कोशिश से हाथी भड़क गया और उसने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया. हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में ग्रामीण बाल-बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. इसके बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
सवाल यह है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे. फिर ग्रामीण हाथी के इतने करीब कैसे पहुंच गए? हाथी को खदेड़ने के दौरान क्या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? घटना ने एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष के दौरान ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb