गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल, इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल, पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र गिरफ्तार कर भेजा जेल

Unnatural act with a cow; video goes viral; atmosphere of tension and outrage in the area; police arrested the accused, Upendra, and sent him to jail.

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल, इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल, पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. जिसमें गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून की देर रात वार्ड नबर 5 स्थित टोनही डबरी तालाब के सामने घटना की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में कई संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में थाना तखतपुर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को हिरासत में लिया. इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर की रिपोर्ट के आधार पर थाना तखतपुर में मामला दर्ज किया गया. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने सबूतों को इकठ्ठा किया और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की. इसके बाद आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. तकनीकी सबूतों के साथ-साथ भौतिक सबूतों का भी मुआयना किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अदालत में चालान पेश किया जाएगा.
अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. फिलहाल आरोपी जेल में है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t