रिकार्ड रुम और नजूल शाखा में लगा सीसीटीवी कैमरा, गड़बड़ी दूर करने कलेक्टर खुद कर रहे मॉनीटरिंग, डायवर्सन शाखा में भी लगाने की जरुरत
CCTV cameras installed in the record room and Nazul branch the collector himself is monitoring to remove the irregularities there is a need to install them in the diversion branch also
बिलासपुर : नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को प्रारेशान करने वालों की अब खैर नहीं है. दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रुम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है. कलेक्टर अवनीश शरण खुद अपने रुम से ही इन तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरु कर दिए हैं.
आम जनता के लिए बेहद अहम इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर फौरन कार्रवाई की जाएगी. वीडियो क्लिप को सबूत मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा.
गौरतलब है कि कलेक्टर ने पिछले हफ्ते जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था. उन्होंने एक हफ्ते में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी नज़र रखने के लिए एक अलग मॉनीटर लगाया गया है. शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रुप से चौकसी करेंगे.
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी तादाद में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं. उनकी शिकायतों और फील्ड अनुभव के आधार पर खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय किए गए हैं. नक्शा बटांकन को लेकर बड़ी परेशानी है.
कलेक्टर हर हफ्ते टीएल बैठक के पहले प्रगति की समीक्षा करते हैं. मुख्यमंत्री की यह प्राथमिकता का कार्यक्रम है. जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों की जांच के लिए भी टीम बनी है. सरकारी जमीन प्राइवेट हाथों में कैसे गई. इसकी रिपोर्ट वे देंगे. जिला स्तरीय जांच दल इस टीम के रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी. आवासीय कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि गरीबों को आवास दिलाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



