दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tragic road accident: Young motorcyclist killed after being hit by a trailer near a petrol pump; village plunged into grief, and family members are inconsolable.

दर्दनाक सड़क हादसा, पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मयंक कुमार केवट निवासी ग्राम लोहारी अपनी बाइक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल नंबर CG 31 C 2071 से सब्जी मंडी मनेंद्रगढ़ जाने के लिए घर से निकला और वापसी के दौरान लोहारी पेट्रोल पंप के आगे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मयंक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मृतक की मां गोमती केवट को फोन के जरिए मिली. खबर मिलते ही परिजन मरवाही अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया. युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t