स्कूल फर्नीचर खरीदी घोटाला : ACB की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन मिशन समन्वयक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, शासन को 67 लाख की क्षति
School furniture procurement scam: Major action by the ACB; three accused, including the then Mission Coordinator, arrested; interrogation underway; state exchequer suffered a loss of ₹67 lakh.
अंबिकापुर : बहुचर्चित करोड़ों रुपये के फर्नीचर घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने मामले में संलिप्त तत्कालीन मिशन समन्वयक एस.पी. पांडेय, लेखापाल प्रवीण सिन्हा और दर्शन फेब्रिकेशन फर्म के प्रोपराइटर संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में टेबल, कुर्सी और अन्य फर्नीचर की सप्लाई की जानी थी. राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत फर्नीचर खरीदी में की गई गड़बड़ी को लेकर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस परवेज आलम गांधी ने दस्तोवजों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में सामने आया कि बिना किसी फर्नीचर की आपूर्ति किए ही कागजों पर फर्जी एंट्री दर्ज कर 2 करोड़ 70 लाख रुपये का पूरा भुगतान जारी कर दिया गया था.
इस बड़े वित्तीय भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन विधायक वृहस्पति सिंह ने एसीबी (ACB) में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर हुई लंबी जांच के बाद एसीबी ने गबन और पद के दुरुपयोग की पुष्टि करते हुए यह कार्रवाई की है.
एसीबी की इस सख्त कार्रवाई के बाद से शिक्षा विभाग और संबंधित प्रशासनिक महकमों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों पर भी जल्द गाज गिर सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



