कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद अफीम खेती में निलंबित दुर्ग की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू बहाल, सात लोग भेजे गए जेल

Durg's Agriculture Extension Officer Ekta Sahu, suspended for opium cultivation, reinstated after indefinite strike by employees; seven others sent to jail

कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद अफीम खेती में निलंबित दुर्ग की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू बहाल, सात लोग भेजे गए जेल

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू का निलंबन रद्द कर उन्हें बहाल कर दिया गया है. एकता साहू अब विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत होंगी. इस पूरे मामले में अब तक सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.
दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और उसके सहयोगियों ने मक्के की फसल बताकर करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती की थी. जिला प्रशासन ने मामले की जांच में पाया कि एकता साहू ने खेतों का सर्वेक्षण नहीं किया. जिससे यह धोखाधड़ी संभव हो पाई. इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और मौके से करीब 8 करोड़ रुपए मूल्य की अफीम जब्त कर सभी पौधों को नष्ट किया गया.
बता दें कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के निलंबन के बाद छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया था. संघ ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निलंबन वापस लेने की मांग की थी. मांग पूरी नहीं होने पर 23 मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे और हिंदी भवन के सामने धरना दे रहे थे. अब बहाली आदेश जारी होने के बाद 3 अप्रैल को कर्मचारी काम पर लौट आए.
निलंबन आदेश के खिलाफ एकता साहू ने संयुक्त संचालक कृषि, दुर्ग संभाग के सामने अपील पेश की थी. इसके साथ ही 16 मार्च 2026 को दुर्ग संभागायुक्त के सामने भी निलंबन वापस लेने के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया.
इस मामले में 23 मार्च को उप संचालक कृषि और अपीलार्थी दोनों पक्षों के लिखित तर्क सुने गए। चर्चा के बाद संभागायुक्त ने यह कहते हुए बहाली के निर्देश दिए कि विभागीय जांच का आख़री फैसला कलेक्टर स्तर पर लंबित है. इसके बाद संयुक्त संचालक कृषि ने फिर से पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t