तीन फर्जी आईडी बनाकर गंदी डिमांड, महिला को ब्लैकमेल, व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर फोटो मॉर्फ कर वायरल करने की धमकी, आरोपी राधेलाल गिरफ्तार
Three fake IDs were created, obscene demands were made, a woman was blackmailed, and she was threatened with morphed photos and viral images on WhatsApp and Instagram. The accused, Radhelal, was arrested.
दुर्ग/बालोद : सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर अपराध के इस मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था. पीड़िता के स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरु की. आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया. आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया और उन्हें इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए वायरल करने की धमकी देता था.
आरोपी लगातार मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. वह पीड़िता की तस्वीरों को अश्लील फोटो के साथ वायरल कर रहा था. शुरुआत में आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं की तो वह और तस्वीरें वायरल कर देगा. पीड़िता ने आरोपी की मांगे पूरी करने से मना कर दिया. पुलिस ने इस गंभीर मामले में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
आरोपी को बालोद जिले के ग्राम कोहगाटोला से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह जुर्म किया था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



