श्रद्धा की राह पर मौत का कहर, रुद्रेश्वर मंदिर में जल चढाने जा रहे दो कांवड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक घायल, अज्ञात वाहन ने कुचला
Death wreaks havoc on the path of faith, two Kanwariyas going to offer water at Rudreshwar temple died on the spot, one injured, crushed by an unknown vehicle
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक अज्ञात वाहन ने तीन कांवरियों को ठोकर मार दी।.हादसे में दो की मौके मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया. फरार आरोपी चालक की तलाश भी की जा रही है. ये पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा पर तीनों धमतरी के रुद्रेश्वर मंदिर में जल चढाने जा रहे थे. इसी दौरान तेलीनसत्ती गांव के पास पुराना रायपुर-धमतरी मार्ग पर तेलीनसत्ती मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने 12-13 लोगों के कांवड़ जत्थे को कुचल दिया. हादसे में दो कांवरियों पीपरछेड़ी निवासी राहुल साहू उम्र 18 साल और कन्हैया साहू उम्र 18 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मोक्ष साहू गंभीर रुप से घायल हो गया. मोक्ष साहू को इलाज के लिए मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लोगों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पीएम के लिए भेज कर शिनाख्त में जुट गई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



