फंदे में मिली लाश, सायबर टीम ने चंद घंटे में सुलझाई गुत्थी, ठेकेदारी वर्चस्व के लिए रंजिश में की निर्मम हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Dead body found hanging, cyber team solved the mystery in few hours, brutal murder due to rivalry for contract supremacy, 2 accused arrested
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक किराए के मकान में ठेकेदार का शव फांसी पर झूलता मिला। शुरू में आत्महत्या माना गया. ये मामला जब पुलिस और सायबर टीम ने गहराई से छानबीन की, तो सच निकला कुछ और ही ठेकेदारी वर्चस्व की लड़ाई में दो ठेकेदारों ने मिलकर एक अनुभवी ठेकेदार की हत्या कर दी और उसे खुदकुशी का रुप देने की कोशिश की.
जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव को 17 जुलाई को खबर मिली कि ग्राम कमरीद स्थित एक मकान में उम्र 62 साल प्रेमलाल पांडेय (निवासी बीरसिंहपुर, जिला शहडोल, मप्र) का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। खबर मिलते ही थाना सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु की.
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जांच को गंभीरता से लिया गया. जांच में शुरु से ही मौत संदिग्ध लगी. लिहाजा वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी गई. सायबर सेल को भी जांच में लगाया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में सायबर टीम ने थाना प्रभारी के साथ मिलकर तकनीकी जांच शुरु की.
पुलिस को तकनीकी सबूतों से दो संदिग्धों पर शक हुआ. दोनों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पहले टालमटोल करते रहे. लेकिन जब पुलिस ने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया तो टूट गए. आरोपियों ने कबूल किया कि मृतक प्रेमलाल पांडेय उनसे ठेकेदारी के क्षेत्र में आए दिन गाली-गलौच करता था और जान से मारने की धमकी देता था.
16 जुलाई की रात, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के किराए के घर पहुंचे, वाहन को कुछ दूर खड़ा किया और पैदल कमरे में दाखिल हुए. अंदर जाकर मारपीट की और फिर नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया। बाद में रस्सी को सीढ़ी से बांधकर शव को फांसी पर लटका दिया। ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे.
हत्या की पूरी साजिश कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का विधिवत मेमोरेण्डम तैयार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले की जांच अब भी जारी है.
“प्रेमलाल हमें बार-बार गाली देता था, ठेकेदारी में दबदबा बनाना चाहता था. एक दिन पहले भी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी थी. उसी रात ठान लिया कि अब सबक सिखाना है…”
आरोपी
???? भीष्मनारायण उर्फ राहुल पिता गणेश प्रसाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी रगोली थाना सनोधा, जिला सागर (मप्र)
???? हेमराज पटेल पिता राजाराम पटेल, उम्र 48 वर्ष, निवासी तिलकगंज थाना बड़े बाजार, जिला सागर (मप्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



