राजधानी के जोरा ब्रिज में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, चपेट में आई पीछे से आ रही कार
Major road accident in Jora Bridge of the capital, high speed bus hit a truck, car coming from behind also got hit
रायपुर : जोरा ब्रिज पर एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब बस ड्राइवर की लापरवाही से तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पीछे चल रही एक कार भी उसकी चपेट में आ गई.
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ब्रिज के ऊपर हुआ, जहां ट्रैफिक सामान्य रुप से चल रहा था. बस की टक्कर से कार को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. सभी वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की जांच जारी है. इस हादसे के बाद ब्रिज पर कुछ समय के लिए जाम की हालत बन गई थी. जिसे पुलिस ने तत्परता से नियंत्रण में लिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जोरा ब्रिज में ट्रैफिक की निगरानी बढ़ाने और स्पीड कंट्रोल के लिए जरुरी कदम उठाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



