गोवर्धन नगर डेयरी हत्याकांड का खुलासा, चोरी के मोबाइल के विवाद में साथी की फावड़े से हत्या, आरोपी तरुण मिश्रा उर्फ पूनम गरियाबंद से गिरफ्तार
Goverdhan Nagar Dairy murder case solved, partner killed with a shovel in a dispute over stolen mobile, accused Tarun Mishra alias Poonam arrested from Gariaband
रायपुर : खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर स्थित एक डेयरी फार्म में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. डेयरी में काम करने वाले धनेश उर्फ धन्नू साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तरुण मिश्रा उर्फ पूनम को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद फावड़े से हमला कर धनेश की हत्या करना स्वीकार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई 2025 की शाम करीब 4:30 बजे कृष्णा वर्मा नामक व्यक्ति दूध लेने गोवर्धन नगर स्थित सुभाष तिवारी की डेयरी फार्म पहुंचा था. जहां उसने देखा कि डेयरी में काम करने वाला धनेश उर्फ धन्नू साहू मृत हालत में पड़ा था. उसके सिर और चेहरे से खून निकल रहा था और घटनास्थल पर खून से सना फावड़ा भी बरामद हुआ.
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिया. एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व खमतराई थाना की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरु की. जांच में पता चला कि डेयरी में काम करने वाला एक अन्य व्यक्ति तरुण मिश्रा उर्फ पूनम घटना के बाद से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है.
सूत्रों से मिली जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने तरुण मिश्रा की तलाश शुरु की और उसे गरियाबंद जिले से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन दोनों ने शराब पी थी और मृतक धनेश द्वारा चोरी कर दिया गया मोबाइल फोन नशे की हालत में खो जाने से दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी झगड़े के दौरान तरुण मिश्रा ने धनेश को फावड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी और बस से गरियाबंद फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा जब्त कर लिया है.
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है. आरोपी तरुण मिश्रा उर्फ पूनम, पिता रामनरेश मिश्रा, उम्र 38 साल मूल निवासी सुरसेना, थाना सरघुवा, जिला चित्रकूट (उ.प्र.), वर्तमान में तिवारी डेयरी, गोवर्धन नगर, खमतराई में काम कर रहा था.
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:
थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, पुष्पराज परिहार, चिंतामणि साहू, आर. शिवम द्विवेदी, अभिषेक सिंह, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, अविनाश देवांगन, गौरीशंकर साहू, उप निरीक्षक प्रहलाद राठौर, आर. सुमित वर्मा, प्रदीप यादव, दीपक मिश्रा, लक्ष्मीकांत अहीर, अक्षय दिनकर एवं योगेश दुबे की सराहनीय भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी:
तरुण मिश्रा उर्फ पूनम, उम्र 38 वर्ष, निवासी सुरसेना, थाना सरघुवा, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में तिवारी डेयरी, गोर्वधन नगर, खमतराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



