छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाली घटना, 11 वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई, मचा हडकंप, पूरे मंदिर को ग्रामीणों ने घेरा, पुलिस की एंट्री बैन
Shocking incident from Chhattisgarh, 11th class student cut her tongue and offered it to Bholenath, commotion ensued, villagers surrounded the entire temple, police entry banned
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती में अंधभक्ति की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने भोले बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए अपनी जीभ काटकर भोले बाबा को अर्पित कर दी. घइस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई. यह पूरा मामला फ़ोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तालाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर समर्पित कर दी. जीभ काटने के बाद छात्रा ने लहूलुहान हालत में मंदिर में अपने खुद को बंद कर लिया.
छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा. जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी. साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है. साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी. परिजनों और गांव वालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे थे.
छात्रा के माता-पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया और उसे अस्पताल ले जाने की बात की. लेकिन छात्रा के माता-पिता ने साफ इंकार कर दिया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



