गरियाबंद में CM विष्णुदेव साय ने दी 338 करोड़ की सौगात, 193 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

CM Vishnu Dev Sai gave a gift of Rs 338 crores in Gariaband, inaugurated 193 development works and performed Bhoomi Pujan.

गरियाबंद में CM विष्णुदेव साय ने दी 338 करोड़ की सौगात, 193 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 5 जनवरी को जिला गरियाबंद पहुचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को कई विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात दिया. मुख्य कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री ने 338 करोड़ रूपए से ज्यादा के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया.
इनमें 219.03 करोड़ रूपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रुपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. साथ ही विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण कर हितग्राहियो को कई शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे.
मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले मुख्य लोकार्पण कार्यो में देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य, राजिम – पोखरा मार्ग का 24 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से उन्नयन कार्य लम्बाई 20 किलोमीटर, गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी- कांकेर- भानुप्रतापपुर – मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रुपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापना और मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल हैं.
इसी तरह मुख्य भूमि पूजन कार्यो में 70 करोड़ की लागत से कोपरा – पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक 4 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत का भूमि पूजन, गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का भूमि पूजन कार्य शामिल है. इसी तरह शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद मे 4 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI