शेयर ट्रेंडिंग और गूगल रिव्यू के नाम पर करोड़ो की ठगी, बनाया लग्जरी बंगला, महंगी गाड़ियां, 600 सिम, 500 से ज्यादा बैंक खाते, सात आरोपी गिरफ्तार
Fraud of crores in the name of share trending and Google review built luxury bungalow expensive cars 600 SIMs more than 500 bank accounts seven accused arrested
रायपुर : शहर में 5 अलग-अलग मामलों में 2 करोड़ 84 लाख रुपए की ठगी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे राज्यों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 70 लाख रुपए फ्रिज किए हैं. ये आरोपी गूगल में रिव्यू टास्क में पार्ट टाइम जॉब , शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी को अंजमा देते थे. बैंक खाता सप्लायर के साथ कॉल सेंटर के मास्टर माइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.,
शेयर ट्रेंडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ठगी करने वाले सात साइबर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकडे गए ठगों ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों में ठगी की थी. आरोपियों में एक मास्टर माइंड है और सिम सप्लायर, बैंक खाता सप्लायर के साथ साथ काॅल सेंटर का संचालक भी करता था. इनके कब्जे से पुलिस ने कुल 70 लाख रूपये होल्ड कराये हैं. पुलिस ने इन ठगों को कोलकाता, इंदौर, भिलाई और रायपुर से गिरफ्तार किया है.
पहले मामले में पीड़िता रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 88 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट साइबर थाना में दर्ज कराई थी. मामले में बैंक खाता सप्लाई करने वाले आरोपी सोमनाथ सरदार पिता तपन सरदार उम्र 24 साल निवासी पीजीएमम शाह रोड, गोल्फ ग्रीन कोलकाता को गिरफ्तार किया गया. आरोपी कोलकाता में कंप्यूटर शॉप का संचालन करता है. उसके कब्जे से 57 लाख रुपये होल्ड कराया गया है. इसी मामले में पूर्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
ठगी के पैसे से बनाया बंगला और खरीदी मंहगी गाड़ी
दूसरे मामले में पीड़िता श्वेता मेहरा रायपुर ने गुगल रिव्यू टास्क पार्ट टाइम जॉब के नाम से 29.49 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट विधानसभा में दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला की जांच रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी. इस मामले में पुणे में कॉलिंग सेंटर का संचालन करने वाले आरोपी प्रेम चंद्राकर पिता सुरेश चंद्राकर उम्र 22 साल पता ग्राम पचपेड़ी भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया. आरोपी ने ठगी की रकम से बड़ा घर बनवाया है और मंहगी गाड़ी लेकर घूमता था. आरोपी की प्रॉपर्टी को अटैच करने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड को जप्त किया गया. मामले में पूर्व में एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया. और 500 से ज्यादा बैंक खाता/UPI ID ब्लॉक कराया गया.
तीसरे मामले में मयूर लखतरिया ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 6.5 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी. इस मामले में इस्तेमाल हुए सिम कार्ड की सप्लाई करने वाले वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन पिता राधेलाल देवांगन उम्र 21 साल पता जयंती नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ में करीब 600 सिम नंबर की जानकारी मिली है. जो साइबर क्राइम के लिए उपयोग किए जा रहे हैं. उक्त सिम कार्ड को डीएक्टिवेट करवाने की कार्रवाई की जा रही है.
किराये पर अकाउंट लेकर लेनदेन
चौथे मामले में पीड़ित नवीन कुमार रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से उनसे 1.39 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई. रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी. इस मामले में आरोपी हिमांशु निर्मलकर पिता चंदूलाल उम्र 27 साल निर्मलकर पता धरमपुरा रायपुर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी हिमांशु इंटरप्राइजेस के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में करंट अकाउंट खोलकर अपने बैंक अकाउंट को अन्य आरोपियों को 50000 मासिक किराया पर दिया था. आरोपी से बैंक खाता किराया लेने वालों के बारे में अहम जानकारी मिली है. जिस पर कार्रवाई जारी है.
पांचवे मामले में 5 प्रार्थी प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 22 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी. इस मामले में आरोपी 1 मेहुल प्रजापति पिता गणपत प्रजापति उम्र 21 साल पता सिंदौड़ा इंदौर मध्यप्रदेश 2 वासु मानिक पिता सुमिरन उम्र 20 साल पता सुंदर नगर रायपुर 3 लूपेश साहू पिता अशोक साहू उम्र 19 साल पता सिमरन सिटी टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी वासु मानिक ने मानिक इंटरप्राइजेस के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में करंट अकाउंट खोलकर अपने बैंक अकाउंट डिटेल मेहुल प्रजापति निवासी इंदौर को दिया था. मेहुल ने उक्त बैंक खाता में ठगी की रकम जमा करवाई, उक्त रकम को लुपेश साहू और वासु मानिक ने ATM और बैंक जाकर आहरण किया. आरोपियों ने उक्त ठगी की रकम से महंगे मोबाइल खरीदे थे जिन्हे जप्त कर लिया गया.
मामलों में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हीरासत पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



