BA छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जीजा के घर पर बाथरूम में मिला शव, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

BA student commits suicide by hanging; body found in the bathroom of her brother-in-law's house; family accuses a student leader of blackmail and demands an impartial investigation.

BA छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जीजा के घर पर बाथरूम में मिला शव, परिजनों ने छात्र नेता पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. पटपरिया क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की छात्रा अंतरा शाह का शव घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर मिला. छात्रा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि छात्रा की सहेलियों से उन्हें कुछ जानकारी मिली है. जिसके आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
बाथरुम में मिला छात्रा का शव
मिली जानकारी के मुताबिक पटपरिया निवासी अंतरा शाह करीब छह महीने पहले अंबिकापुर आई थी. उसने पीजी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था और अपने जीजा नीलेश कुमार गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि घटना की रात अंतरा अपने कमरे में सोने गई थी. देर रात वह बाथरूम जाने के लिए उठी. लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई. इसके बाद परिवार के लोगों को फ़िक्र हुई. छात्रा के जीजा ने अपनी पत्नी को बाथरूम जाकर देखने के लिए कहा. जब उन्होंने बाथरूम की खिड़की से अंदर देखा तो अंतरा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया. इसके बाद घटना की खबर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है.
छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अंतरा की कुछ सहेलियों ने उन्हें बताया कि छात्र नेता ज्ञान तिवारी के पास छात्रा से जुड़े कुछ चैट और वीडियो थे. परिजनों का दावा है कि छात्र नेता कथित तौर पर इन्हीं चैट और वीडियो को दिखाने की धमकी देकर छात्रा को परेशान कर रहा था. हालांकि इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी. छात्रा के जीजा नीलेश गुप्ता ने बताया कि अंतरा घटना से पहले सामान्य व्यवहार कर रही थी. वह हंसकर बात भी कर रही थी. उन्होंने कहा कि जरूर कोई ऐसी बात हुई होगी. जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा के परिवार, दोस्तों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मोबाइल जांच, बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?