रास्ता पूछना पड़ा महंगा, सहायक प्राध्यापक से चाकू की नोक पर लूट, सामान लेकर बाइक पर भाग निकले बदमाश, तीन नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Asking for directions proved costly: Assistant Professor robbed at knifepoint; miscreants fled on a bike with the stolen items; six accused, including three minors, arrested.
बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिला में कोनी थाना क्षेत्र के मोपका बायपास स्थित रमतला मोड़ के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक और उनके दोस्त से चाकू की नोक पर लूटपाट की. आरोपियों ने दोनों को डराकर मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल करीब 16 हजार 730 रुपये का सामान लूट लिया. वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए. शिकायत मिलने पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सेंदरी स्थित महामाया रेसीडेंसी निवासी बसंत कुमार मैहर उम्र 54 साल गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं. शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वे अपने दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे. दोनों मोपका बायपास की तरफ जा रहे थे. रास्ते में वे रास्ता भटक गए. बताया गया कि रास्ते में दो युवकों ने उनकी बाइक को रोकने का प्रयास किया. लेकिन बसंत कुमार और उनके दोस्त वहां नहीं रुके और आगे बढ़ गए. इसके बाद वे रमतला मोड़ के पास पहुंचे. वहां उन्होंने चार युवकों को देखकर उनसे बिरकोना जाने का रास्ता पूछा.
आरोप है कि रास्ता पूछने के दौरान चारों युवकों ने अचानक दोनों को घेर लिया. बदमाशों ने पहले सहायक प्राध्यापक के दोस्त सुजीत कुमार ठाकुर को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया. इसके बाद आरोपियों ने चाकू निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया. चाकू दिखाकर डराने के बाद आरोपियों ने सुजीत कुमार की जेब की तलाशी ली और उनका की-पैड मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद लूट लिए. इसके बाद बदमाशों ने बसंत कुमार मैहर को भी चाकू की नोक पर ले लिया.
आरोपियों ने सहायक प्राध्यापक से करीब 15 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन और 30 रुपये नकद छीन लिया. इस तरह दोनों से मोबाइल और नकदी समेत कुल 16 हजार 730 रुपये का सामान लूट लिया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलने पर कोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने लूट के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया.
पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान शक के आधार पर राजेश सूर्यवंशी 19 वर्ष, दुर्गेश लोनिया 28 वर्ष और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम बरपाली, थाना कोनी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ और पहचान कार्रवाई के बाद आरोपियों ने वारदात में शाल होना कबूल किया. उनकी निशानदेही पर दो मोबाइल फोन तथा 230 रुपये नगद बरामद किए गए.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 16,730 रुपये की संपत्ति बरामद किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, जबकि तीन नाबालिग बालकों को बाल न्यायालय में पेश किया गया.
वारदात के बाद मोपका बायपास और रमतला मोड़ क्षेत्र में रात के समय सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. राहगीरों का कहना है कि सुनसान रास्तों पर इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं. पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



