मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्तों को कार ने रौंदा, दोनों की गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्कजाम, ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार, 2 की मौके पर मौत
Two friends out on morning walk were crushed by a car both were killed villagers blocked the road bike rider hit by tractor 2 died on the spot
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, दो की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन जप्त, ड्राइवर फरार
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी सूरज ढाबा के पास रविवार सुबह 11:30 बजे के आसपास जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई निवासी आदित्य पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र करीब 23 साल अपने साथी चंदन राम साहू पिता मालिकराम साहू उम्र करीब 63 साल के साथ किसी काम से अपने बाइक नम्बर CG11 AK 5340 में सवार होकर ससहा से जोधरा की तरफ आ रहे थे.
बाइक ग्राम सोनसरी सूरज ढाबा के पास पहुंचा ही था. तभी सामने जाेधरा की तरफ से आ रही बिना नंबर की ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी. जिससे बाइक में सवार आदित्य पटेल और चंदन राम साहू की मौके पर ही मौत हो गई.
वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित मर्च्युरी भेज दिया. दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर ग्राम सोनसरी निवासी जोहन साहू की बता रहे हैं. जिसको पुलिस ने जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की पता तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी : धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दो दोस्त सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. तभी तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों को रौंद दिया. जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्कजाम कर दिया. वहीं हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इधर मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना केरेगांव थाना इलाके के सलोनी के पास आज तड़के योगेंद्र यादव अपने दोस्त संग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. तभी तेज रफ्तार हाईवा दोनों को रौंदकर फरार हो गया. इस दुर्घटना में जहां गजेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई वहीं उसके साथी ने अस्पताल लेकर जाने के दौरान दम तोड़ दिया. दोनों मृतक सलोनी गांव के बताए जा रहे है.
वहीं तीसरा व्यक्ति हाईवा के चपेट में आया लेकिन रोड किनारे जा गिरा. जिससे सिर और पैर में गंभीर चोटे आई है. जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. दर्दनाक हादसे के बाद सलोनी गांव में तनाव का माहौल बन गया. ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चक्का जाम कर दिया. पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है. लेकिन ग्रामीण उचित कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे हुए हैं.
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही केरेगांव प्रभारी प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है, वहीं पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. इधर एक ही गांव में दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



