लिव-इन पार्टनर के असम चले जाने के बाद युवक को लगा बड़ा सदमा, फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

After his live-in partner left for Assam, the young man was shocked and committed suicide by hanging himself. Police started investigation

लिव-इन पार्टनर के असम चले जाने के बाद युवक को लगा बड़ा सदमा, फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां 30 साल के युवक विकास धने ने मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी कर ली. यह घटना शहर के प्रतिष्ठित इलाके चौहान टाउन स्थित 21/A, G3 फ्लैट, पेंट हाउस में घटी. जहां विकास अपने परिवार के साथ निवास करता था. खुदकुशी की यह घटना 26 और 27 मई की दरम्यानी रात को हुई, जब परिवार के सदस्य उसे बुलाते रहे लेकिन विकास ने दरवाजा नहीं खोला.
परिजनों के मुताबिक विकास का व्यवहार उस दिन से कुछ असामान्य लग रहा था. जब वह देर रात तक कमरे से बाहर नहीं आया और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया. तो उसके पिता अजय कुमार धने और उनकी पत्नी को शक हुआ. उन्होंने फौरन स्मृति नगर चौकी पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर रात करीब 11 बजे पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां विकास का शव फंदे पर झूलता हुआ पाया गया.
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि विकास पिछले चार साल से एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था. दोनों साथ रहते थे और उनके बीच अच्छे संबंध थे. लेकिन हाल ही में युवती किसी वजह से अपने गृह राज्य असम वापस लौट गई. युवती के चले जाने के बाद से विकास गहरे मानसिक तनाव में था और परिवार वालों से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था.
परिजनों ने बताया कि वह हर वक्त गुमसुम रहता था और कुछ दिनों से खाने-पीने और सोने की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई थी. हालांकि परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन विकास अपनी भावनाओं को किसी से साझा नहीं कर पाया. विकास धने पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर था और आर.के. फिटनेस सेंटर में काम करता था. वह वहां काफी समय से कार्यरत था और अपने काम में भी काफी मेहनती माना जाता था. परिवार में विकास के अलावा एक छोटा भाई भी है. अब इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों में आई दूरी और मानसिक तनाव से जुड़ा लग रहा है. लेकिन दुसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है. विकास के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है.
यह घटना समाज के लिए एक गहरी चिंता का विषय है. आज के युवा कई बार निजी संबंधों और भावनात्मक असंतुलन के कारण गहरे अवसाद में चले जाते हैं. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता और समय पर संवाद की अत्यंत जरुरत है. परिवार, मित्र और समाज को मिलकर यह प्रयास करना चाहिए कि कोई व्यक्ति अकेलेपन और अवसाद की हालत में न पहुंचे. विकास धने की खुदकुशी सिर्फ एक व्यक्तिगत क्षति नहीं है. बल्कि यह एक सामाजिक इशारा भी है कि भावनात्मक समर्थन और संवाद की कमी किस हद तक घातक हो सकती है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB