ट्रक से ऑयल टैंकर की टक्कर, चपेट में आए सड़क किनारे बैठे मजदूर, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौत, 3 घायल, चालक फरार
Oil tanker collided with a parked truck, workers sitting on the roadside got hit, 2 people died on the spot, 3 injured, driver absconded after the accident
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फागुनदाह गांव के पास भूसे से भरे ट्रक और ऑयल टैंकर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रक में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला पुरूर थाना क्षेत्र के फ़ागुन्दाह गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ऑयल टैंकर जगदलपुर से भिलाई की तरफ जा रही थी. जबकि ट्रक गुंडरदेही से भूसा लेकर राइस मिल की तरफ जा रहा था. इस बीच गुंडरदेही से भूसा लेने निकला ट्रक जैसे ही फागुनदाह गांव के पास पहुंचा और सामने से आ रही ऑयल टैंकर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में सवार ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ट्रक के साइड में खड़े तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है.
हादसे में इनकी हुई मौत
शैलेश ठाकुर उम्र 41साल पिता टीका राम ठाकुर, निवासी ग्राम पेंड्री, थाना गुंडरदेही
बुद्ध लाल ढीमर उम्र 50 साल पिता मंगतू राम, निवासी ग्राम फुण्डा, थाना रनचिराई, जिला बालोद
गंभीर रुप से घायल हुए लोग
रुप सिंह यादव उम्र 60 साल पिता भगोली यादव, निवासी ग्राम पेंड्री
लोमन ठाकुर उम्र 50 साल पिता लगनु राम ठाकुर, निवासी ग्राम पेंड्री
हृदय राम ठाकुर उम्र 50 साल पिता दया राम ठाकुर, निवासी ग्राम पेंड्री
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



