खुद को लड़का बताकर लड़की से दोस्ती, अश्लील वीडियो बनवाकर 10 लाख की ब्लैकमेलिंग, पैसा नहीं देने पर भाई को भेजा Video, आरोपी स्नेहा गिरफ्तार
Accused Sneha arrested for befriending a girl by posing as a boy, coercing her into making an obscene video, and blackmailing her for ₹10 lakh; the video was sent to the victim's brother when the money was not paid.
बिलासपुर : बिलासपुर में फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती करने, उसका अश्लील वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है. रकम नहीं मिलने पर आरोपी स्नेहा मोगरिया ने वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिया. शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने केस दर्ज कर मध्य प्रदेश के कटनी से आरोपी युवती स्नेहा को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन से स्नेहा मोगरिया नाम की युवती लंबे समय से खुद को लड़का बताकर मोबाइल पर बातचीत करती थी. दोनों के बीच भरोसा बनने के बाद आरोपी ने साजिश के तहत दबाव डालकर पीड़िता का अश्लील वीडियो बनवाया और अपने पास मंगवा लिया.
10 लाख नहीं देने पर भाई को भेजा वीडियो
वीडियो मिलने के बाद आरोपी युवती ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की. लगातार धमकियों के बावजूद जब रकम नहीं मिली तो आरोपी ने वह वीडियो पीड़िता के भाई के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया.
युवक ने बताया कि वीडियो देखकर उसे गहरा सदमा लगा. उसने फौरन वीडियो डिलीट कर दिया. लेकिन सबूत के तौर पर उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिया. इसके बाद उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की.
पुराना मोबाइल गुम हुआ, नए फोन में मिली वीडियो की जानकारी
शिकायत में युवक ने बताया कि वीडियो भेजे जाने के समय उसका पुराना मोबाइल गुम हो चुका था. बाद में उसने उसी मोबाइल नंबर की सिम नए फोन में इस्तेमाल की. जहां व्हाट्सएप पर भेजे गए वीडियो की जानकारी मिली.
शिकायत के आधार पर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवती स्नेहा मोगरिया मध्यप्रदेश के कटनी जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली है. इसके बाद तारबाहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



