अवैध कनेक्शन लेने बिजली खंभे में चढे युवक की करेंट से मौत, जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, दोषी गिरफ्तार
A young man who climbed an electricity pole to get an illegal connection died due to electric shock, after investigation a case was registered against the accused and the culprit was arrested
बिलासपुर/सीपत : अवैध बिजली कनेक्शन लेने की कोशिश एक युवक के लिए मौत का सबब बन गई. युवक करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई थी. मर्ग जांच पूरी होने के बाद सीपत पुलिस ने मामले में आरोपी कैलाश सूर्यवंशी पिता जीवनलाल सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी उच्चभठ्ठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जाकारी के मुताबिक जुलाई वर्ष 2024 में बिजली करेंट लगने से सतीश सूर्यवंशी पिता राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी उच्चभठ्ठी को इलाज के लिए पीएचसी सीपत लेकर आए थे. डाॅ. के चेक करने पर सतीश सूर्यवंशी की मौत हो जाना बताया गया. जिस पर थाना सीपत में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था.
जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, मृतक के परिजन एवं गवाहो का बयान लिया गया. जिसमे बताया गया कि दिनांक घटना को कैलाश सूर्यवंशी के द्वारा मृतक सतीश सूर्यवंशी बिजली का काम नही जानता है. उसके बाद भी बिना किसी सूरक्षा उपकरण के मृतक को कैलाश सूर्यवंशी के द्वारा अवैध कनेक्शन लेने के लिए बिजली के खंभे में सीढ़ी लाकर चढ़ा दिया. जिससे मृतक सतीश सूर्यवंशी को विद्युत करेंट लगने से खंभा उपर से नीचे जमीन में गिर गया और मौत हो गई.
सम्पूर्ण मर्ग की जांच पर विद्युत विभाग से जानकारी मिलने के बाद आरोपी कैलाश सूर्यवंशी का उक्त कृत्य अपराध धारा 106(1) bns एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम का घटित करना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. अपराध की गंभीरता को देखते हुये सीपत पुलिस ने आरोपी कैलाश सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया. आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपी कैलाश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर 2 सितम्बर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
कैलाश सूर्यवंशी पिता स्व जीवन लाल सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम उच्चभट्ठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



