2 सगे भाइयों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल युवक भर्ती, पुलिस ने 2 सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद बनी वजह
2 real brothers made a fatal attack on a young man injured youth admitted police arrested 2 real brothers family dispute became the reason
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले के सीपत में पारिवारिक विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घायल युवक को ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी शिवरात्रि साहु ने रिपोर्ट कराया कि घनश्याम साहु और राधेश्याम साहु ने उस पर जान से मारने की नियत ग्राम करमा के हाईस्कूल के पास मैन रोड में ईंट से जानलेवा हमला किया. जिससे वह बेहोश हो गया. सिर, चेहरे में गंभीर चोट लगी है. घायल शिवरात्री साहू को ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है
इस मामले में थाना सीपत में अपराध क्रमांक 491/2024 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें गिरफ्तार किया.
आरोपियों ने बताया कि परिवारिक विवाद की वजह से जान से मारने की नियत से उन्होंने शिवरात्रि पर जानलेवा हमला किया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर बेहोश हो गया. आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना कबुल करने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार, आरक्षक आकाश मिश्रा, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाश जगत का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
1. घनश्याम साहु पिता कार्तिक राम साहू उम्र 24 साल
2. राधेश्याम साहु पिता कार्तिक राम साहू उम्र 26 साल
दोनों निवासी नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



