पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, दो आरोपी गिरफ्तार

A young man was brutally attacked with a sharp weapon and killed due to an old rivalry, causing a sensation in the area, and two accused were arrested.

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर  चांपा : जांजगीर  चांपा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार काे खुलासा करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपिताें के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. यह मामला नैला थाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रार्थी राकेश सूर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू टेंट का काम करता था. 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त परमेश्वर चौहान के साथ गांव के अमहा तालाब की ओर घूमने निकला.
इसी दौरान नशे की बात को लेकर आरोपी आशीष सूर्यवंशी और अतुल महंत से उसका विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से रोशन के पेट में जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. वारदात के बाद फरार आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने नैला निवासी यशवंत यादव पर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. जिस पर हत्या के प्रयास का एक और मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में साइबर, कोतवाली और नैला थाना की संयुक्त टीम गठित की गई.
टीम ने लगातार तलाश करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया और उनके कब्जे से दो धारदार चाकू जब्त किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
आरोपी
अतुल महंत उम्र 19 साल निवासी ग्राम कन्हाईबंद वार्ड नंबर 15 चौकी नैला
आशीष सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी भाठापारा वार्ड नम्बर 1 नैला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB