रास्ते से हटने कहने पर बदमाशों ने युवक को पेन वाले चाकू से गोदा, पेट फाड़कर निकली अंतड़ियां; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

When asked to move out of the way, miscreants stabbed a young man with a pen knife, ripping open his stomach and removing his intestines; 3 accused, including a minor, arrested.

रास्ते से हटने कहने पर बदमाशों ने युवक को पेन वाले चाकू से गोदा, पेट फाड़कर निकली अंतड़ियां; एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद नगर में अमापारा नहर के पास मामूली विवाद से शुरु हुई बहस चाकूबाजी में बदल गई. घटना में एक युवक घायल हो गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
मिली  जानकारी के मुताबिक प्रार्थी धर्मेन्द्र ठाकुर उम्र 25 साल ग्राम खपरी (मालीघोरी) थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 फरवरी 2026 को वह अपने साथी प्रवीण निर्मलकर के साथ शराब दुकान आमापारा से घर लौट रहा था. आमापारा नहर नाली के पास दो मोटरसाइकिल सड़क पर खड़ी होने से रास्ता बाधित हो रहा था. प्रवीण द्वारा मोटरसाइकिल हटाने कहने पर वहां मौजूद तीन युवकों ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर दी.
बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी को भी आरोपियों ने मुक्का मारकर घायल कर दिया. इसके बाद एक आरोपी ने प्रवीण को पकड़ लिया और अपने साथी को चाकू निकालकर हमला करने को कहा. आरोपी ने अपने पास रखी पेन नाइफ से प्रवीण के पेट और पीठ में 4-5 बार वार कर प्राणघातक हमला किया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
इस रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 296, 109, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर चंद घंटों के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अमन सोनी पिता मनेश सोनी उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र. 3 कोकड़ीपारा बघमरा थाना और जिला बालोद, गुलशन साहू पिता लेखराम साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम रिवागहन (बटरेल) थाना जामगांव आर. जिला दुर्ग और एक नाबालिग बालक शामिल है,
इस हमले में घायल युवक को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत स्थिर बताई गई है.
बालोद सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी है. वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल बजाज पल्सर RS 200 और 4 नग मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है.
इस घटना ने एक नई चिंता को जन्म दिया है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध छिपे हुए हथियार जैसे पेन नाइफ अब आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल हो रहे हैं. जिले में बढ़ती चाकूबाजी और ऐसे हथियारों की उपलब्धता कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही है, जिस पर सख्त निगरानी की जरुरत है.
आरोपी
अमन सोनी पिता मनेश सोनी उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 कोकड़ीपारा बघमरा थाना और जिला बालोद
गुलशन साहू पिता लेखराम साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम रिवागहन (बटरेल) थाना जामगांव आर. जिला दुर्ग
एक नाबालिग बालक 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB