छत्तीसगढ़ में देसी शराब पीने के बाद पार्षद रामखिलावन समेत दो लोगों की मौत, शराबियों में मचा हड़कंप, अन्य दो लोगों से पूछताछ जारी 

In Chhattisgarh, two people—including a municipal councillor named Ramkhilawan—died within 30 minutes of consuming locally-made liquor; the incident has caused a stir among other drinkers, and two other individuals are currently being questioned.

छत्तीसगढ़ में देसी शराब पीने के बाद पार्षद रामखिलावन समेत दो लोगों की मौत, शराबियों में मचा हड़कंप, अन्य दो लोगों से पूछताछ जारी 

जांजगीर-चाम्पा/पामगढ़ : जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ में शराब पीने के बाद पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लिनिक के संचालक जोहित खरे की मौत हो गई है. फिलहाल, दोनों की मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी. घटना के बाद शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुताबिक चार लोगों ने शराब पी थी. लेकिन 2 लोगों की तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद दोनों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान सिम्स में पार्षद रामखिलावन जांगड़े और अपोलो में जोहित खरे की मौत हो गई.
घटना की खबर के बाद पामगढ़ पुलिस हरकत में आई है और मौके पर शराब पीने वाले अन्य 2 लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद दोनों की मौत की वजह का पता चल सकेगा. मालूम हो कि जिले में पहले भी इस तरह से घटना हो चुकी है. जब रंजिशवश शराब में जहर मिलाया गया था. पामगढ़ की घटना में भी इसी तरह की आशंका है और इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb