युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पड़ोसी के नीम पेड़ पर गमछे से झूलता मिला शव, परिवार में पसरा मातम, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
A young man committed suicide by hanging himself; his body was found hanging from a towel on a neighbor's neem tree, causing mourning in the family; the cause is unknown; police are investigating.
धमतरी/मगरलोड : करेली चौकी अंतर्गत ग्राम भेण्डरी में एक युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान लोकेश यादव पिता भूवनेश्वर यादव पिता भूवनेश्वर यादव उम्र 31 साल निवासी केवटपारा, के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोकेश यादव शराब पीने का आदी था. बुधवार की रात वह घर से निकला हुआ था. गुरुवार सुबह पड़ोसी राधे निषाद के व्यारा में स्थित नीम के पेड़ पर उसका शव लाल गमछे से झूलता मिला. घटना की जानकारी मिलते ही करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है. करेली बड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव को परिजनों को सौंपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



