अंधविश्वास और प्रताड़ना का गंभीर मामला, टोनही के शक में दंपति पर जानलेवा हमला, चाकू की नोक पर कराया अनुष्ठान, दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
A serious case of superstition and harassment: A couple was attacked on suspicion of being a witch, forced to perform rituals at knifepoint, and an FIR was filed against two people.
रायपुर/मंदिर हसौद : छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि टोनही होने के शक में एक दंपति के साथ मारपीट की गई और उनकी जान लेने की कोशिश भी की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने दंपति पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें चाकू की नोक पर धमकाया गया और जबरन एक अनुष्ठान भी करवाया गया. इस दौरान उन्हें गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई. जिससे वे बुरी तरह डर गए.
किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले पीड़ित दंपति ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सिर्फ मारपीट का नहीं बल्कि अंधविश्वास की वजह से हुई गंभीर प्रताड़ना का है. जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अंधविश्वास के नाम पर हो रही घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



