नेशनल हाईवे 53 पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A motorcycle went out of control and fell on National Highway 53. Two young men were killed after being hit by an unknown vehicle coming from behind. A pall of gloom has descended on the area, and the police have launched an investigation.
रायपुर : नेशनल हाईवे 53 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा ग्राम लखौली ओवरब्रिज के पास हुआ. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने पर आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संदीप निषाद उम्र 18 साल निवासी बड़गांव (तुमगांव) और तिलक निषाद उम्र 20 साल निवासी रायतुम (पटेवा) बाइक से बड़गांव से रायपुर की तरफ जा रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि लखौली ओवरब्रिज के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े. वहीं, पुलिस और ग्रामीणों का मानना है कि गिरते ही पीछे से तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया.
टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक करीब 50 मीटर दूर फिसलकर चली गई. हादसे के बाद आसपास के लोग वहां जुट गए और फौरन पुलिस को खबर दी. आरंग टीआई हरीश साहू और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और मर्चुरी भेजा. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है.
पुलिस ने बताया कि आज बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. साथ ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सड़क हादसे की वजह और वाहन चालक की खोज के लिए विशेष टीम का गठन किया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे 53 पर यह इलाका हमेशा तेज रफ्तार वाहनों के लिए जाना जाता है. और अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने और सड़क पर गश्त बढ़ाने की मांग की है. इस हादसे में दो परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं.
मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें पहचान कर गहरे शोक में डूब गए. पुलिस ने परिवार को बताया कि जल्द ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. आरंग थाना पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं की जांच भी शुरु कर दी है ताकि आगे से ऐसी हादसों को रोका जा सके. पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की जनता से अपील की है और साथ ही अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. हादसे की जांच जारी है और पुलिस आसपास के सभी लोगों से [पूछ्ताछ कर रही है ताकि दोषी वाहन चालक को जल्दी से पकड़ा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



