रायपुर में मतदाता का अधिकार छीन कर किया गया फर्जी वोट, दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में हंगामा, आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

Fake vote was taken by snatching the voter rights in Raipur ruckus in Dani Girls School polling centre BJP Congress workers clashed with each other

रायपुर में मतदाता का अधिकार छीन कर किया गया फर्जी वोट, दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में हंगामा, आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

रायपुर : रायपुर दक्षिण में 5 बजे तक 46.43% मतदान हुए हैं. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में ऐसा मामला पहली बार देखने को सामने आया है. जब नूतन स्कूल, टिकरापारा, रायपुर के मतदान केंद्र रुम नम्बर 4 में मतदाता शबाना परवीन, पति मोहम्मद नईम अहमद, निवासी शहीद राजीव पाण्डे वार्,ड संजय नगर रायपुर अपने वोट का अधिकार इस्तेमाल करने पहुंची तो पता चला कि उसके नाम का किसी और ने वोट डालकर चला गया है.
मतदाता के द्वारा शिकायत के बाद अधिकारियो ने उन्हें मतदान करने के लिए बेल्ट पेपर दिया गया. जिसके द्वारा मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
फर्जी वोटिंग से बचने के लिए चुनाव आयोग कई तरीकों का उपयोग करता है. जैसे कि वोटर आईडी चेक करना, बायोमेट्रिक सत्यापन, और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग. अगर किसी को फर्जी वोटिंग का शक होता है, तो वह चुनाव अधिकारियों से संपर्क कर सकता है ताकि उचित जांच हो सके.
अगर आपके साथ दक्षिण चुनाव में ऐसा हुआ है कि आपके मत का इस्तेमाल किसी और ने कर दिया है. तो यह गंभीर मामला है और इसकी तुरंत चुनाव आयोग को खबर करना चाहिए. चुनाव में किसी और के द्वारा वोट डालना मतदान प्रक्रिया का उल्लंघन है. और इसे मतदान में धोखाधड़ी माना जाता है.
आप इन कदमों का पालन कर सकते हैं:
1. चुनाव अधिकारी से संपर्क करें: मतदान केंद्र पर उपस्थित अधिकारी या प्रेक्षक को इस मुद्दे के बारे में सूचित करें.
2. शिकायत दर्ज करें: चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करें. आप लिखित में शिकायत देकर यह स्पष्ट कर सकते हैं कि आपके मत का गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ है.
3. वोटर हेल्पलाइन: चुनाव आयोग की वोटर हेल्पलाइन (टोल-फ्री) पर संपर्क करें. वहाँ पर यह मामला दर्ज करवा सकते हैं.
4. एफआईआर दर्ज कराएं: अगर जरुरत हो तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं.
5. डुप्लीकेट वोट का दावा: कई राज्यों में, इस तरह के मामलों में डुप्लीकेट वोट का दावा करने का भी हक है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र पर बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की. जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को कंट्रोल किया.
मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक विवाद तब शुरु हुआ जब भाजपा का गमछा पहनकर एक कार्यकर्ता मतदान केंद्र के भीतर जाने की कोशिश कर रहा था और महापौर एजाज ढेबर द्वारा कथित तौर पर फूड पैकेट बांटने की खबर सामने आई. इसी को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच गरमा-गरमी हुई और हालत हाथापाई तक पहुंच गई.
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ कर मतदान केंद्र के बाहर किया और झगड़े को शांत कराया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे ने बताया कि मौके पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं. जिससे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रह सके. वर्तमान में मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और वोटिंग प्रक्रिया बिना किसी बाधा के जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb.