नहाने गए दो सगे भाई-बहन की डबरी में डूबने से मौत, भाई को बचाने गहरे पानी में कूद गई बहन, परिवार में पसरा मातम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बढ़ रही चिंता

Two siblings drowned in a pond while bathing; the sister jumped into deep water to save her brother. Grief has engulfed the family, and concerns regarding children's safety are mounting.

नहाने गए दो सगे भाई-बहन की डबरी में डूबने से मौत, भाई को बचाने गहरे पानी में कूद गई बहन, परिवार में पसरा मातम, बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बढ़ रही चिंता

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के औंधी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. 12 साल की सृष्टि और 7 साल का एलेक्स रविवार को घर से कुछ दूरी पर खेत के पास बनी डबरी में नहाने गए थे. काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.
डबरी के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीणों की मदद से पानी में तलाशी अभियान चलाया गया. काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि छोटा भाई गहरे पानी में डूबने लगा होगा. उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन भी गहरे पानी में चली गई और दोनों की जान चली गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है.
बताया जा रहा है कि मानसून के दौरान क्षेत्र में डबरी, तालाब और जलभराव वाले गड्ढों में डूबने की घटनाएं बढ़ी हैं. स्थानीय स्तर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?