गरियाबंद जिला में गौ तस्करी, 55 मवेशियों को किया गया बरामद, तस्करी के मामले में बाजार ठेकेदार गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, पंचायत की भूमिका पर उठे सवाल

Cattle smuggling in Gariaband district: 55 cattle recovered; market contractor arrested in connection with the smuggling; one accused absconding; questions raised regarding the role of the Panchayat.

गरियाबंद जिला में गौ तस्करी, 55 मवेशियों को किया गया बरामद, तस्करी के मामले में बाजार ठेकेदार गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, पंचायत की भूमिका पर उठे सवाल

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले में मवेशी तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. देवभोग थाना पुलिस ने अवैध तरीके से मवेशियों को ओडिशा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग पुलिस के द्वारा मवेशियों को उरमाल बाजार से उड़ीसा ले जाते हुए कुल 55 मवेशियों को मौक़े पर पहुंच कर केस दर्ज किया और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 कि धारा 4,6,10 एवं 11 के तहत जुर्म दर्ज कर बाजार ठेकेदार और छत्तीसगढ़ से उड़ीसा मवेशी ले जाते हुए हुए बाजार ठेकेदार नरसिंग भाठि को विधिवत कारवाही कर गिरफ्तार किया गया. वहीं मौजूद आरोपी खरीददार कुलु पाड़ीग्राही पिता लेबानी पाणिग्राही निवासी ग्राम झरियागुड़ा उड़ीसा का व्यक्ति मौक़े पर फरार हो गया.
उरमाल पंचायत से संचालित होती है मवेशी बाजार
उरमाल और गोहरपदर के ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी बाजार उरमाल पंचायत के देख रेख से संचालित होता है और नीलामी के तहत गोहरापदर निवासी नरसिंग भाठि के नाम पर बाजार ठेका हुआ था और रसीद काटने से लेकर सारी निगरानी नरसिंग भाठि के देख रेख में होती थी. और इसकी मॉनिटरिंग पंचायत करता था.
अप्रैल में हुआ था नरसिंग भाठी के नाम पर बाजार ठेका
उरमाल सरपंच खगेश्वर ध्रुव का कहना हैं कि अप्रैल महीने में नरसिंग भाठी के नाम पर बाजार ठेका हुआ था और पूरे बाजार का देख रेख पंचायत के अधीन होता है यह सबसे बड़ी बात है.
ज्यादा बोली के तौर पर नरसिंग भाठी को दिया गया था बाजार ठेका
उरमाल सरपंच खगेश्वर ध्रुव का कहना है कि मार्च में नरसिंग के नाम पर बाजार ठेका हुआ था. लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि जवाबदेही पंचायत की होती हैं और रसीद में पंचायत का सील थप्पा होती है और पंचायत उससे आय वसूलती है. लेकिन अकेले बाजार ठेकेदार के ऊपर कारवाही कर पंचायत को छोड़ना कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन के कारवाही पर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है.
वहीं ग्राम पंचायत गोहरापदर के उपसरपंच  मेघराम बघेल ने कहां कि बाजार ठेका का प्रस्ताव ग्राम पंचायत करती है और पूरी जवाबदेही ग्राम पंचायत की होती है. लेकिन अकेले बाजार ठेकेदार को कारवाही करना अनुचित है. जबकि बाजार ठेका का सुचना की कापी थाना, जनपद और अनुविभागीय अधिकारी को प्रेषित की जाती हैं और उसमें बाकायदा पंचायत का सील, सिग्नेचर रहता हैं. अगर कारवाही अवैध और गलत है तो दोष का मुख्य आधार पंचायत का प्रस्ताव और आदेश देने वाले पदाधिकारी होते हैं न कि रसीद काटने वाला.. लेकिन रसीद काटने वाले पर कारवाही करना अनुचित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

गिरफ्तार आरोपी
नरसिंग भाठी पिता सारथी भाठी उम्र 59 साल निवासी ग्राम गोहरापदर, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़
फरार आरोपी
कुलू पाडीग्रही पिता – लेबानी पाडीग्रही निवासी – ग्राम झरियागुड़ा, थाना खोखसरा, जिला कालाहांडी, ओडिशा
???? बरामद मवेशी
– 20 नग गाय
– 10 नग बैल
– 25 नग बछड़े
– कुल – 55 नग मवेशी