नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, अभनपुर पुलिस ने आरोपी चरण को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A case has been registered under charges of rape (following enticement), kidnapping, and the POCSO Act involving a minor girl; Abhanpur police arrested the accused, Charan, and sent him to jail.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिला के अभनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरण सिसोदिया के रूप में हुई है. जो बिलासपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया. जहां से उसे आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



