क्लाइंट की खूबसूरत पत्नी पर दिल हार बैठा वकील, अफेयर के शक में पति ने ब्वायफ्रेंड को पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी भोला की तलाश जारी

A lawyer falls in love with his client's beautiful wife. Suspecting an affair, the husband stoned the boyfriend to death. The search for the accused, Bhola, continues.

क्लाइंट की खूबसूरत पत्नी पर दिल हार बैठा वकील, अफेयर के शक में पति ने ब्वायफ्रेंड को पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी भोला की तलाश जारी

बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मुवक्किल ने अपनी पत्नी से अफेयर के शक में अपने ही वकील को पत्थर से सिर पर वारकर मारा डाला. पूरी साजिश के तहत आरोपी ने पहले तो वकील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका. जिससे वह तड़पने लगा. इसके बाद आरोपी ने पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. बताया जा रहा है कि आरोपी ने वकील का सिर इतनी बुरी तरह कुचला की उसको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.
जिसका केस लड़ रहा था. उसी ने वकील को मार डाला
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भोला मानिकपुरी उम्र 28 साल अपराधी प्रवृत्ति का भी है. इससे पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में स्थानीय युवक वकील निखिल गोस्वामी उम्र 28 साल भोला मानिकपुरी के कई केस लड़ रहा था. इस सिलसिले में वकील निखिल का भोला मानिकपुरी के घर पर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान निखिल गोस्वामी की भोला मानिकपुरी की पत्नी से अक्सर मुलाकात होती थी. इस बीच दोनों करीब आए और निखिल गोस्वामी का भोला मानिकपुरी की खूबसूरत पत्नी से अफेयर हो गया. एक दिन अचानक घर पहुंचा तो निखिल ने वकील को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख तो मारने की प्लान बना ली.
गुरुवार 4 जून, 2026 की रात को वकील निखिल गोस्वामी अपने एक दोस्त के साथ किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला बाहर आया. पहले घात लगाए बैठे भोला मानिकपुरी ने हमला बोल दिया. वहीं हमले के बाद वकील का दोस्त मौके से भाग निकला.
कोनी का रहने वाला निखिल गोस्वामी जिम संचालक है. क्योंकि सुबह-शाम को ही जिम चलता है. ऐसे में वह बाकी समय में यानी दिन में अमिगोज बार में बाउंसर का भी काम करता है. काम ज्यादा बढ़ गया तो मकान किराए पर ले लिया. निखिल गोस्वामी वकील था और अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी उम्र 28 साल का केस लड़ रहा था. बताया जा रहा है कि इस बीच निखिल की जान-पहचान भोला की पत्नी से हुई. चंद मुलाकातों के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया. इसका पता चलने पर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई. वहीं भोला को शक था कि दोनों का अफेयर अभी भी चल रहा है. 
इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था. उसके आशंका थी कि पत्नी का निखिल गोस्वामी के साथ अफेयर है. जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया.
कोटा पुलिस ने आरोपी भोला मानिकपुरी और अन्य संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है और पुलिस उसके कई ठिकानों पर दबिश दे रही है. पूछताछ में मृतक के परिजनों ने भी अफेयर वाले शक की पुष्टि की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t