दूसरी शादी के बाद महिला के घर रह रहे पति ने सीमेंट के डंबल से सिर कुचलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, मकान बनाने को लेकर विवाद
A husband living at his wife's house following their second marriage bludgeoned her to death with a cement dumbbell; the accused has been arrested. The incident stemmed from a dispute over house construction.
कोरबा/पाली : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति-पत्नी के बीच नया घर बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गया. पाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के सिर पर सीमेंट के डम्बल से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है. गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस खौफनाक वारदात के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है,
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पाली थाना क्षेत्र के शांति बस्ती वार्ड नंबर9 में रमेश डोंगरे उम्र 40 साल अपनी पत्नी बंधन कुंवर उम्र 39 साल के साथ रहता था. दोनों की यह दूसरी शादी बताई गई है. शादी के बाद रमेश अपनी पत्नी के घर में ही रह रहा था. दंपती की कोई संतान नहीं थी और दोनों घर में अकेले रहते थे.
बताया जा रहा है कि रमेश नया घर बनाकर वहां रहने की बात कर रहा था. जबकि उसकी पत्नी बंधन कुंवर इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच पहले से बातचीत और विवाद होता था. बुधवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच दोनों के बीच एक बार फिर नया घर बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद रमेश गुस्से में आ गया और उसने घर में रखे सीमेंट के डम्बल से बंधन कुंवर के सिर पर हमला कर दिया.
हमला गंभीर होने की वजह से महिला बुरी तरह घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरु की.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके से जरुरी सबूत जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की और मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई.
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों की दूसरी शादी थी. रमेश ने पहली पत्नी से अलग होने के बाद बंधन कुंवर से शादी की थी. जबकि बंधन कुंवर की भी यह दूसरी शादी बताई गई है. पुलिस ने मामले में आरोपी रमेश डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



