यात्री बस ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक की मौत और चालक समेत तीन घायल, वाहन के उड़े परखच्चे, इमरजेंसी व्यवस्था पर उठे सवाल
A passenger bus rammed violently into a tractor; one person died and three others, including the driver, were injured in the tragic accident. The vehicles were mangled, raising questions about emergency response arrangements.
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) : अंबिकापुर-जरही मार्ग पर बंशीपुर से बगड़ा जाने वाले मुख्य चौक के पास भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया. अंबिकापुर की तरफ से आ रही छाबड़ा ट्रेवल्स की बस नम्बर CG 16 H 0206 ने सामने से आ रहे नीले रंग के यूरो पावरहाउस ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.
सभी घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव पहुंचाया
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रदीप सहित दामेश्वर, शिव और वंशधारी गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि अंबिकापुर अस्पताल में दाखिले के दौरान शिव ने दम तोड़ दिया. वहीं प्रदीप, दामेश्वर और वंशधारी का इलाज जारी है.
इलाज को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही
इधर, घायलों को लेकर भटगांव अस्पताल पहुंचे स्थानीय नागरिकों और चश्मदीदों ने इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बावजूद फौरन डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे. इससे इलाज को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.
खबर मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे की खबर मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वजह की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



