कलेक्टर ने च्वाइस सेंटर में लापरवाही के खिलाफ उठाया सख्त कदम, एक साल में 18 आधार केंद्र संचालकों की आईडी किया निरस्त, 10 सस्पेंड

Collector took strict action against negligence in Choice Centre ID of 18 Aadhaar Center operators canceled in one year 10 suspended

कलेक्टर ने च्वाइस सेंटर में लापरवाही के खिलाफ उठाया सख्त कदम, एक साल में 18 आधार केंद्र संचालकों की आईडी किया निरस्त, 10 सस्पेंड

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के प्रबंधक द्वारा जिले में आधार सेचुरेशन, 18 साल से ज्यादा व्यक्तियों के आधार नामांकन के बारे में और वर्तमान में जिले में संचालित आधार नामांकन केन्द्रों के बारे में जानकारी प्रदान की गई. बैठक में 0 से 5 साल तक की उम्र के बच्चों का आधार नामांकन किये जाने, 5 से 7 साल की उम्र और 15 से 17 साल की आयु वर्ग के बच्चों का जरुरी बायोमेट्रिक अपडेट के बारे में जरुरी जानकारी दी गई.
मालूम हो कि जिले में जिला ई गवर्नेंस सोसाइटी बिलासपुर और चिप्स के जरिए 122, डाक विभाग के जरिए 6,आईंपीपीबी के जरिए 2, सूडा के संगवारी परियोजना के जरिए 5, सीएससी के जरिए 23 आधार केंद्र संचालित किये जा रहे हैं.
इसके अलावा एक साल में जिले में निरीक्षण के बाद यू आई डी ए आई के निर्देशानुसार काम न किये जाने पर 10 आधार केंद्र संचालक को निलंबित किया गया है. यू आई डी ए आई के निर्धारित दस्तावेज़ का उपयोग न किये जाने पर 18 आधार केंद्र संचालक पर आई.डी. निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गई है.
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं ई जिला प्रबंधक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb