तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत, एक युवती गंभीर, इलाज जारी, हादसे के बाद खेत में घुसा वाहन, पसरा मातम

A high-speed trailer hit a motorcycle, killing a husband and wife on the spot, with a young woman seriously injured and undergoing treatment. The vehicle entered a field after the accident, causing widespread mourning.

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत, एक युवती गंभीर, इलाज जारी, हादसे के बाद खेत में घुसा वाहन, पसरा मातम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. यह हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 4 बजे पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के रहने वाले गुड्डू पटेल और रजनी पटेल की बाइक को घरघोड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे फौरन अस्पताल भेजा गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की असल वजह माना जा रहा है. पुलिस ने ट्रेलर चालक की भूमिका की जांच शुरु कर दी है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और घायल युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t