इंस्टाग्राम में दोस्ती करना पड़ा महंगा, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी सागर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A friendship formed on Instagram proved costly; a minor girl was raped after being lured with the promise of marriage. Within just a few hours, the accused, Sagar, was arrested and sent to jail.

इंस्टाग्राम में दोस्ती करना पड़ा महंगा, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी सागर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग की इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी सागर रात्रे से दोस्ती हुई थी.
आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को ग्राम चण्डीपारा से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?