संसद के दरवाजे तक पहुंचा CJP समर्थकों का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन, दीपके के प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात, वांगचुक- हिरासत नहीं तो पाबंदी क्यों?

संसद के दरवाजे तक पहुंचा CJP समर्थकों का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन, दीपके के प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात, वांगचुक- हिरासत नहीं तो पाबंदी क्यों?

संसद के दरवाजे तक पहुंचा CJP समर्थकों का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन, दीपके के प्रतिनिधिमंडल की जेपी नड्डा से मुलाकात, वांगचुक- हिरासत नहीं तो पाबंदी क्यों?

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने सोमवार को संसद भवन के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई. एहतियात के तौर पर संसद का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया  जहां बड़ी तादाद में युवाओं की मौजूदगी देखने को मिली.
पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे. जिसके बाद मजबूरन भीड़ को पीछे हटना पड़ा.प्रदर्शनकारियों में देश भर आए चोटे बच्चे, बुजुर्ग और लड़कियां भी शामिल थे.  जिस समय यह प्रदर्शन हुआ. उस वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी और प्रधानमंत्री सहित सभी सांसद सदन के अंदर मौजूद थे.
इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए थे. सुबह करीब 10 बजे कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की और वे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंच गए.
अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत जारी है और बातचीत के परिणाम आने तक आंदोलन को स्थगित रखने का फैसला किया गया. उन्होंने आंदोलनकारियों से भी संयम बनाए रखने की अपील की.
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे अथवा उन्हें पद से हटाने की है. दूसरी मांग आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की है. तीसरी मांग सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर लाकर उनका अनशन खत्म कराने की है.
इस बीच प्रशासन ने जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. फिलहाल राजधानी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. हालांकि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

सोशल मीडिया मंच X पर कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक सत्यापित अकाउंट से प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया गया. पोस्ट में प्रधानमंत्री से युवाओं की बात सुनने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की गई है. वीडियो में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नारे लगाते और मार्च करते दिखाई दे रहे हैं. यह आंदोलन पिछले कुछ समय से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहा है.
सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर चिट्ठी पोस्ट कर लिखा, “सोनम वांगचुक आप सभी से मिलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अभी अस्पताल में एक चिट्ठी दी है क्योंकि उनकी सेहत ठीक है और अस्पताल का कहना है कि उन्हें हिरासत में नहीं रखा गया है। तो फिर ये पाबंदियां क्यों हैं?
सोनम वांगचुक के लिए आज का संसद चलो प्रदर्शन बेहद अहम है. वे पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है. आज उन्होंने अपना अनशन वापस लेने की भी बात की है. सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने तीन शर्तें रखी है. जिसे अगर सरकार मान लेती है तो वे आज अपना अनशन तोड़ देंगे.
बता दें, कि सफदरजंग अस्पताल ने भी सोनम वांगचुक की सेहत में सुधार होने की बात कही थी. 20 जुलाई को बुलेटिन जारी कर अस्पताल ने उनकी सेहत की जानकारी दी थी. सोनम वांगचुक के हेल्थ को लेकर अस्पताल ने कहा, “सोनम वांगचुक का VMMC और सफदरजंग अस्पताल में अच्छी तरह से इलाज जारी है. उनके जरूरी हेल्थ पैरामीटर अभी स्थिर हैं. ब्लड पैरामीटर पर लगातार बारीकी से नजर रखने की जरूरत है.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?