रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 132 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आया धार्मिक ध्वज, झुलसे 7 श्रद्धालु, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, किया रेफर

Major accident during Ram Navami procession: Religious flag struck by 132 kV high tension wire, 7 people injured, hospitalized, treatment ongoing, referred

रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 132 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आया धार्मिक ध्वज, झुलसे 7 श्रद्धालु, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, किया रेफर

बोकारो : रामनवमी पर्व के दौरान पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको शिव मंदिर के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. अखाड़ा में महावीरी झंडा धार्मिक ध्वज खड़ा करने के दौरान वह 132 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. जिससे सात श्रद्धालु झुलस गए.
पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में रामनवमी के मौके पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी. रामनवमी जुलूस के दौरान बोकारो में बड़ा हादसा हो गया. यहां अखाड़ा मिलन के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में महावीरी पताका धार्मिक ध्वज आ गया. एक लाख 33 हजार वॉल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालु झुलसे गए, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. 
इस हादसे के बाद लोगों में डर का माहौल है. प्रशासन द्वारा 220, 440 और 11000 वोल्ट की लाइन पहले ही कटवा दी थी. लेकिन उससे ऊपर एक लाख 33 हजार वॉल्ट का तार गया था. उसी के झटके से श्रद्धालु झुलसे हैं.
घायलों में खेतको निवासी सुरेंद्र सिंह (36), गुलाबचंद दास (28), मिथुन ठाकुर (30), अनिल रविदास (40), मदन कुमार नायक, शुभम रविदास (24) और रुद्र रविदास (15) शामिल हैं. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. रुद्र रविदास प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गया. जबकि अन्य घायलों को जारंगडीह रेलवे स्टेशन के पास स्थित जनता हॉस्पिटल पहुंचाया गया.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के मुताबिक सभी श्रद्धालु फिलहाल खतरे से बाहर हैं. हालांकि उनके हाथ, पैर और कंधे सहित शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं.
हादसे की खबर मिलते ही बेरमो विधायक और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB