रेड सिग्नल तोड़कर कार ने बाइक को मारी टक्कर!, AC रिपेयरिंग करने जा रहे 2 युवकों ने तोड़ा दम,एक घायल, मामी बोली- जान के बदले जान चाहिए
A car broke a red signal and hit a bike! Two young men on their way to repair an AC died, one injured, and the aunt said, "I want life for life."
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी 2 बाइकों को कुचल दिया. हादसे में नाबालिग समेत 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. जिसका प्राइवेट अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार AC बनाने का काम करते हैं, वे कहीं रिपेयर के काम से जा रहे थे. दो अलग-अलग बाइक और स्कूटी पर 3 लोग सवार थे. वो सुपेला से पावर हाउस की तरफ जाते समय चंद्रामौर्या चौक पर रेड सिग्नल पर खड़े थे. तभी तेज रफ्तार कार नम्बर CG07BR0571 ने पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में दूर गिरे युवक सड़क पर तड़प रहे थे गाड़ियों के परखच्चे भी उड़ गए. आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने कार ड्राइवर सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया है. CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार नूर खान उम्र 15 साल निवासी भिलाई सुपेला और मनोहर उम्र 55 साल निवासी रायपुर सड़क पर दूर जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में नाबालिग स्कूटी पर सवार था. एक युवक बाइक पर सवार थे. वे AC बनाने का काम करते थे। घायल सलीम का इलाज जारी है.
कार ड्राइवर ने सिग्नल तोड़ते हुए लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई और दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. कार काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है.
मृतक नूर की मामी का कहना है कि खड़ी स्कूटी को कार ने टक्कर मारी है. दोनों काम पर गए थे. दुकान से कहीं दूसरे जगह एसी का काम करने जा रहे थे. हमें नूर वापस चाहिए, वरना हर्जाना दो... नहीं तो जान के बदले जान चाहिए.....
भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि आरोपी का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा. जिससे यह पता चल सके कि वह कहीं नशे में तो नहीं था. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जिससे हादसे की असल वजह सामने आ सके. शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने की बात सामने आई है. लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



