भाठागांव में चाय दुकान के पास बलवा, आपस में भिड़े दो पक्ष, चले चाकू-बेल्ट और डंडे, दोनों गुट के 7 लड़के गिरफ्तार, चाकू-डंडा-बेल्ट और मोटर साइकिल जप्त

A riot broke out near a tea stall in Bhatagaon, with two groups clashing, using knives, belts, and sticks. Seven boys from both groups were arrested, and knives, sticks, belts, and motorcycles were seized.

भाठागांव में चाय दुकान के पास बलवा, आपस में भिड़े दो पक्ष, चले चाकू-बेल्ट और डंडे, दोनों गुट के 7 लड़के गिरफ्तार, चाकू-डंडा-बेल्ट और मोटर साइकिल जप्त

रायपुर : पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस दोनों पक्षों के आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 मई 2026 को सुबह डायल-112 को खबर मिली कि भाठागांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है. खबर मिलने के बाद डायल-112 और थाना पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर मिले घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया. इस वारदात में एक-एक घायल को चाकू से भी चोट आई है. पूछताछ में मालूम हुआ कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास रुके हुए थे. जहां सामान्य बातचीत के दौरान तात्कालिक विवाद हुआ और देखते ही देखते लड़ाई-झगड़े का रुप ले लिया. मामले में थाना पुरानी बस्ती में दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार
1. सैयद अनीस अली पिता हनीश अली उम्र 30 साल निवासी शक्ति माता मंदिर के पीछे, सुभाष नगर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
2. सोहेल खान पिता सिराजुद्दीन खान उम्र 22 साल निवासी दीप्ति किराना स्टोर्स के पास, सुभाष नगर कुकरीपारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
3. शेख फैजल पिता शेख बाबू उम्र 30 साल निवासी गौतम नगर, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर
जप्त मसरूका – चाकू, मोटर साइकिल
गिरफ्तार आरोपी
1. शिवम शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 24 साल निवासी करण नगर, संतोष पान पैलेस के पास, न्यू चांगोरभाठा, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर
2. करण सिंह ठाकुर पिता विकास सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी संतोषी चौक, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
3. परमेश्वर वैष्णव पिता बलराम दास वैष्णव उम्र 20 साल निवासी अंकालू दुकान के पीछे, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
4. पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव पिता दिलीप ध्रुव उम्र 42 साल निवासी गणेश चौक के पास, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
जप्त मशरूका चाकू, बेल्ट एवं डंडा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t