रायपुर में थाना के सामने डिवाइडर पर बस का पहिया चढ़ने से पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, हादसे में 12 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

A bus full of passengers overturned after its wheel hit a divider in front of a police station in Raipur, causing widespread outcry. 12 passengers were injured and hospitalized.

रायपुर में थाना के सामने डिवाइडर पर बस का पहिया चढ़ने से पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, हादसे में 12 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

रायपुर : रायपुर में शनिवार की शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया. रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई. हादसे में 12 लोग घायल हो गए. यह हादसा मंदिर हसौद थाना के सामने का बताया जा रहां है.
मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव से मिली जानकारी के मुताबिक बस नम्बर CG 06 GK 6591 रायपुर से महासमुंद की तरफ जा रही थी. इसी दौरान अचानक ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया. बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
राहगीरों और थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां घायलों का उपचार जारी है. साथ ही यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया.
सड़क में बस पलटने की वजह से रायपुर-महासमुंद रोड में ट्रैफिक जाम हो गया था. पुलिसकर्मियों ने बस को क्रेन से किनारे करवाया और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सही कराया. हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और पुलिस अधिकारी उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t