खेत से लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित, हीरो होंडा समेत जलाशय में गिरा केनाल, मेन गेट बंद कर निकला गया शव, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A bike went out of control while returning from the fields, plunging into the reservoir along with the Hero Honda; the body was recovered after the main gate was closed. Grief has engulfed the family, and the police have launched an investigation.

खेत से लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित, हीरो होंडा समेत जलाशय में गिरा केनाल, मेन गेट बंद कर निकला गया शव, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : बालोद जिला मुख्यालय से लगे तांदुला केनाल में बाइक सहित गिरने से 68 साल के चौकीदार देवसिंग यादव की मौत हो गई. वह खेत देखकर बाइक से घर लौट रहे थे. तभी सिवनी पंप हाउस के सामने उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वे करीब 20 फीट नीचे केनाल में जा गिरे। घूमने आए लोगों ने हादसा देखा और फौरन बालोद पुलिस को खबर दी.
बाइक समेत केनाल में गिरे
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिवनी निवासी देवसिंग यादव अपनी हीरो होंडा बाइक से डुबान क्षेत्र में स्थित खेत देखने गए थे। वापस लौटते समय खरखरा केनाल को तांदुला केनाल से जोड़ने वाले गेट के पास बाइक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद वह बाइक समेत नीचे जा गिरे. बताया गया कि सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई, जिससे वह पानी से बाहर नहीं निकल सके.
पर्यटकों ने दी पुलिस को खबर
तांदुला घूमने पहुंचे लोगों ने देवसिंग को बाइक समेत केनाल में गिरते देखा. उन्होंने फौरन बालोद पुलिस को खबर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया.
मेन गेट कराया बंद
बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने जल संसाधन विभाग को खबर देकर तांदुला जलाशय का मेन गेट बंद करवाया. पानी का बहाव कम होने के बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने केनाल में उतरकर शव और बाइक को बाहर निकाला। शव करीब 5 फीट पानी में डूबा मिला.
राइस मिल में करते थे चौकीदारी
पुलिस के मुताबिक देवसिंग देवारभाट स्थित एक राइस मिल में रात के समय चौकीदारी करते थे. सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद वह अक्सर खेत की तरफ चले जाते थे. हादसे के बाद दोपहर में पोस्टमार्टम किया गया और परिवार में मातम पसर गया है. शाम को गांव में अंतिम संस्कार हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?