दोस्त की सात साल की बेटी को दवा दिलाने के बहाने दुष्कर्म, पुलिस पर फायरिंग, 43 वर्षीय संजय मिश्रा गिरफ्तार, आरोपी से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद

43-year-old Sanjay Mishra arrested for raping a friend's seven-year-old daughter under the pretext of getting her medicine and for opening fire at the police; a country-made pistol, cartridges, and a mobile phone were recovered from the accused.

दोस्त की सात साल की बेटी को दवा दिलाने के बहाने दुष्कर्म, पुलिस पर फायरिंग, 43 वर्षीय संजय मिश्रा गिरफ्तार, आरोपी से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद

झांसी : सात साल की मासूम को दवा के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर आंखों पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी नबाबाद पुलिस व स्वॉट टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक नबाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है. उनके घर पर परिचित संजय मिश्रा उर्फ भगत जी निवासी गोरखपुर थाना गोलाबाजार गांव हरपुरा और हाल झांसी के बबीना के आरामशीन इलाके का आना जाना है. बीती 7 जून को वह उनकी 7 साल की बेटी को दवा के बहाने ले गया.
वहां सुनसान जगह पर उसके साथ गलत काम किया. इसी बीच देर रात नबाबाद थाना पुलिस को डायल-112 के जरिए खबर मिली कि कोई टैक्सी चालक बच्ची को अपने साथ ले गया. पुलिस ने उसे ट्रेस किया और बच्ची के परिजनों को खबर दी तो राज खुला कि संजय मिश्रा उर्फ भगत जी निवासी आरा मशीन बेटी को ले गया है. जब उससे संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगा. पुलिस की बात सामने आने पर वह बच्ची को घर के आगे मोड़ पर गली में छोड़कर भाग गया.
आनन-फानन में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की. इसी कड़ी में मंगलवार तड़के नबाबाद थाना प्रभारी और स्वॉट टीम पुलिस बल के साथ भगवंतपुरा करगुवां जी पहाड़ी मार्ग पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी की. जिस पर आरोपी ने फायर कर दिया.
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें संजय मिश्रा उर्फ भगत जी के पैर में गोली लगने वह घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. घायल होने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
मोबाइल में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के वीडियो भी मिले है, आरोपी ने बताया कि यह वीडियो उसने खुद रिकॉर्ड किए थे.
यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़ा करती है. संजय मिश्रा के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित' मासूम बच्ची के परिवार को इंसाफ, सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए, समाज आक्रोश में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t