NEET के पेपर लीक कांड के बाद 23 लाख छात्रों के लिए अच्छी खबर, नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 15 मिनट बढ़ा समय और फीस पूरी तरह माफ

Good news for 2.3 million students after the NEET paper leak scandal: New dates announced for the NEET exam, time extended by 15 minutes, and fees waived completely.

NEET के पेपर लीक कांड के बाद 23 लाख छात्रों के लिए अच्छी खबर, नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 15 मिनट बढ़ा समय और फीस पूरी तरह माफ

NEET के पेपर लीक कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और छात्रों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है. इस बवाल के बीच देश भर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए NEET UG 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी. NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद अब दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.
 अगले साल से नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड से लेकर परीक्षा केंद्रों तक की जानकारी NTA की तरफ से दी जाएगी. इसके अलावा छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा.
परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा रद्द होने की वजह से अभ्यर्थियों से ली गई परीक्षा शुल्क वापस की जाएगी और पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. यानी परीक्षा शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है. छात्रों को परीक्षा शहर चुनने के लिए एक हफ्ते का टाइम दिया जाएगा.
हेल्प के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.
ईमेल आईडी - neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
तैयारी का समय: अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब सिर्फ रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें.
परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t