फंदे से लटका मिला महिला का शव, बैठी अवस्था में मिली लाश से बढ़ा रहस्य, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका
Woman's body found hanging; the fact that the body was discovered in a seated position has deepened the mystery. Police are investigating from all angles; the incident has caused a sensation in the area, and foul play is suspected.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना इलाके में ग्राम गुल्लीडाँड़ में एक 35 साल महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका की पहचान राजकुमारी मार्को के रूप में की गई है. जो गांव में अकेले ही रहा करती थीं. इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग मामले की गहराई से छानबीन कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मौके से सभी जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. साथ ही मृतका के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह का पर्दाफाश हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात शव की हालत को लेकर सामने आई है. ग्रामीणों ने जब महिला का शव देखा, तो वह फंदे पर तो लटका था लेकिन जमीन पर बैठी हुई हालत में था. शव की इस अस्वाभाविक और अजीबोगरीब स्थिति को देखकर न सिर्फ ग्रामीण बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी दंग रह गई. इस असामान्य दृश्य के कारण ही ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं और कयास लगा रहे हैं.
घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय लोगों को इस अनहोनी का पता चला. ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए फौरन इसकी सूचना मरवाही थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस बल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. पुलिस अब आत्महत्या और हत्या सहित तमाम संभावित एंगलों से इस पूरे मिस्ट्री की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



