गरियाबंद जिला में मैनपुर की उदंती नदी में दर्दनाक हादसा, 35 वर्षीय राजकुमार की डूबने से मौत, इलाके में हड़कंप, क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल

Tragic incident in the Udanti River at Mainpur, Gariaband district: 35-year-old Rajkumar drowned to death; the incident has caused a stir, leaving the area in a state of shock and concern.

गरियाबंद जिला में मैनपुर की उदंती नदी में दर्दनाक हादसा, 35 वर्षीय राजकुमार की डूबने से मौत, इलाके में हड़कंप, क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. उदंती नदी में 35 साल के युवक के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार उम्र 35 साल निवासी ग्राम चिंदा, डूमरबहाल, किसी वजह से उदंती नदी में डूब गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. वहीं खबर मिलते ही पुलिस ने भी राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फ़िलहाल युवक की तलाश जारी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है, प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?